शोभन आश्रम में हुआ हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम

डीएम एवं डीएफओ के दिशा निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान व सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति के तत्वावधान...

Oct 6, 2026 - 10:38
Oct 6, 2026 - 10:39
 0  2
शोभन आश्रम में हुआ हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम

चित्रकूट। डीएम एवं डीएफओ के दिशा निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान व सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में श्री हनुमानगढ़ी शोभन आश्रम ऐंचवारा में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हरीशंकरी पौधरोपण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पं जयदीप कुमार तिवारी प्रधानाचार्य ने संस्कृत विद्यालयों के बच्चों को संबोधित करते हुये कहा हरिशंकरी तीन पवित्र वृक्षों का समूह है जो ब्रह्मा, विष्णु, महेश का प्रतीक माने जाते है। पर्यावरणीय और औषधीय तौर से लाभ देखा जाए तो ये तीनों विशाल वृक्ष पर्यावरण को शुद्व रखेते है। विशेषकर पीपल 24 घंटे ऑक्सीजन उत्सर्जित वाला मुख्य पौधा माना जाता है। इनकी छांव से मिलने वाली प्राणवायु और औषधीय गुण मानसिक शांति के साथा शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते है। इस क्रम में गोपाल कृष्ण गुप्ता डीपीओ जिला गंगा समिति ने अपील किया कि नदी मे गंदगी नही करेगें। कूड़ा कचरा नहीं फेकेंगे और दूसरो को भी ऐसा करने से रोकेंगे। जिससे नदियॉ स्वच्छ, सुंदर और जीवनदायिनी बन सकेगी। इस मौके धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, विष्णु, रामऔतार, वन दरोगा जयवीर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0