महिला यात्री का गुम मोबाइल फोन बरामद कर जीआरपी ने किया सुपुद
पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशन...
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कर्वी पर यात्रियों एवं यात्रियों के सामान के सुरक्षा अभियान के क्रम में, थानाध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह भदौरिया के कुशल नेतृत्व में 06 जून 2026 को महिला यात्री कोमल द्विवेदी पुत्री अमृतलाल द्विवेदी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी बकिया बैलो थाना रामपुर बाघेलान जनपद सतना म०प्र० ने उपस्थित थाना आकर अवगत कराया कि उसका एक मोबाइल फोन वीवो ल् 73 कम्पनी जो कि रेलवे स्टेशन चित्रकूटधाम कर्वी के प्रतीक्षालय में कहीं गुम हो गया है की सूचना प्राप्त होने पर ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को मोबाइल फोन खोजने हेतु अवगत कराया गया, जिस पर कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला यात्री का मोबाइल फोन खोज कर सकुशल बरामद किया गया, जिसको महिला यात्री को सुपुर्द किया गया। महिला यात्री अपना मोबाइल फोन पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुयी और थाना जीआरपी कर्वी पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की गयी। फोन बरामद करने वाली टीम में हे. का. विक्रम सिंह, का. आशीष कुमार सरोज, का. विजय कुमार पटेल, म. का. कृष्णा गौतम थाना जीआरपी कर्वी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
