मण्डी परिसर मे लाभार्थियों को बांटे गए सहायता राशि के चेक
मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत विक्रम त्रिपाठी, राजाराम मिश्रा, कुंती देवी को चेयरमेन नरेन्द्र गुप्ता...
चित्रकूट। मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत विक्रम त्रिपाठी, राजाराम मिश्रा, कुंती देवी को चेयरमेन नरेन्द्र गुप्ता व डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के द्वारा सहायता राशि की चेको का वितरण किया गया। साथ ही मण्डी परिसर कर्वी मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को ई-नाम योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया, व मण्डी परिसर की प्रतिदिन सफाई व्यवस्था को सुदृढ रखने वाले सफाई कार्मिको का सम्मानित किया गया एवं विनय सिंह प्रभारी मण्डी सचिव एवं अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
