आबकारी टीम ने दबिश देकर बरामद किया 80 किग्रा लहन

जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग...

Jul 25, 2026 - 11:11
Jul 25, 2026 - 11:12
 0  2
आबकारी टीम ने दबिश देकर बरामद किया 80 किग्रा लहन

18 लीटर कच्ची शराब

चित्रकूट। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व उनकी टीम आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पाण्डेय, प्रसेन कुमार राय, प्रधान आबकारी आरक्षी धमेन्द्र कुमार, समशेर अली, दष्यंतु कुमार यादव, मोहम्मद नईम खान, लालचन्द्र सरोज, सागर कुमार व महिला आरक्षी सुमित्रा ने शुक्रवार को कर्वी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुली तलैया में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी के दौरान करीब 80 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही टीम ने 18 लीटर कच्ची शराब जब्त की और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में लिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों पर कार्रवाई कर क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके। बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0