जनगणना के दौरान सटीक आंकड़ो का किया जाए संकलन : एडीएम

जिला जनगणना अधिकारी एडीएम चंद्रशेखर द्वारा नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम में जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत...

Nov 4, 2026 - 10:52
Nov 4, 2026 - 10:52
 0  1
जनगणना के दौरान सटीक आंकड़ो का किया जाए संकलन : एडीएम

प्रशिक्षण का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

चित्रकूट। जिला जनगणना अधिकारी एडीएम चंद्रशेखर द्वारा नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम में जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण स्थल ब्रह्मचर्य इंटर कॉलेज स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं को जनसंख्या गणना से संबंधित कार्यों, सर्वेक्षण की प्रक्रिया तथा सही एवं सटीक आंकड़ों के संकलन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने स्वगणना के महत्व पर विशेष जोर देते हुए अधिक से अधिक परिवारों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने एवं इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षुओं को जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित करने, निर्धारित प्रश्नों के अनुसार सही जानकारी प्राप्त करने तथा उसे मोबाइल एप्लीकेशन में सावधानीपूर्वक दर्ज करने की प्रक्रिया को गंभीरता से समझने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा प्रशिक्षुओं की शंकाओं का समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। अंत में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं से जनगणना कार्य को शुद्धता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता के साथ संपन्न करते हुए शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0