जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण, खत्म कराई जलभराव की समस्या
मऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ददरी के लालता रोड स्थित नेशनल हाईवे-35 पर लंबे समय से बारिश के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई थी...
चित्रकूट। मऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ददरी के लालता रोड स्थित नेशनल हाईवे-35 पर लंबे समय से बारिश के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई थी। जलभराव के चलते राहगीरों, बाइक सवारों और बड़े वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार लोग पानी में फिसलकर गिरकर घायल भी हो चुके थे।
स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन मंगलवार को मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कई घंटे मौके पर रहकर जल निकासी की व्यवस्था की निगरानी की। ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह द्वार मौके पर जेसीबी मंगवाई गई। जेसीबी की मदद से जल निकासी में बाधा बन रहे अतिक्रमण और बंद नालियों को हटाकर साफ कराया गया। राजापुर की ओर जाने वाली सड़क के पास बनी नालियों की भी सफाई कराई गई। जिससे पानी तेजी से निकलने लगा। कार्रवाई के बाद नेशनल हाईवे-35 पर जमा पानी पूरी तरह निकल गया और जलभराव की समस्या समाप्त हो गई। इस दौरान स्थानीय लेखपाल एवं थाना मऊ से पुलिस बल व ग्रामीण मौजूद रहे। जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान होने पर लालता रोड एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों ने उप जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से बनी समस्या के समाधान से राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
