राजेंद्र प्रसाद बने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा चित्रकूट का चुनाव संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार चुनाव अधिकारी...

Sep 10, 2026 - 10:30
Sep 10, 2026 - 10:31
 0  1
राजेंद्र प्रसाद बने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष

सचिव ब्रजेश कुमार व उपाध्यक्ष पद पर डॉ दयाशंकर व मो रफीक निर्वाचित

चित्रकूट। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा चित्रकूट का चुनाव संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार चुनाव अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके जतारया, रिटर्निंग आफीसर डॉ पीडी चौधरी एनेस्थेटिस्ट संयुक्त जिला चिकित्सालय की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए डॉ राजेन्द्र प्रताप रेडियोलॉजिस्ट एवं डॉ मनोज कुमार सोनकर के बीच चुनाव हुआ। जिसमें डॉ राजेन्द्र प्रताप अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष सामन्य 2 पद, सचिव 1 पद, सदस्य केन्द्रीय कार्यकारणी 1 पद, वित सचिव 1 पद, सम्पाक 1 पद के लिए निर्विरोध चुने गये। चुनाव के समय डॉ शैलेन्द्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ ओपी भाष्कर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एमसीएच विंग खोह एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। 

नवनिर्वाचित कार्यकारणी में अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रताप, उपाध्यक्ष महिला रिक्त, उपाध्यक्ष डॉ दयाशंकर व मो रफीक अंसारी, सचिव डॉ बृजेश कुमार सिंह, सदस्य केन्द्रीय कार्यकारणी डॉ विकास सिंह, वित्त सचिव डॉ कपिल त्रिवेदी, सम्पादक डॉ विपिन कुमार सिंह रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0