डीएम ने बाढ़ से प्रभावित फसलों की मांगी रिपोर्ट
डीएम पुलकित गर्ग ने ग्राम भरथौल विकासखण्ड कर्वी में अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित होने वाली फसलों की क्षति का निरीक्षण किया। कृषकों को जानकारी देते हुये...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने ग्राम भरथौल विकासखण्ड कर्वी में अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित होने वाली फसलों की क्षति का निरीक्षण किया। कृषकों को जानकारी देते हुये अवगत कराया कि जिन कृषकों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसल का बीमा नही कराया गया है वह अभी भी बीमा करा सकते हैं एवं जिन कृषकों द्वारा बीमा करा लिया गया है वह फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अन्दर सम्बन्धित बैंक, बीमा कम्पनी, उप कृषि निदेशक कार्यालय अथवा टोल फ्री नम्बर 14447 पर सूचना अवश्य दें। डीएम ने सम्बन्धित ग्राम के राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि कृषकों के फसलों की क्षति का गाटावार आंकलन कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही जनपद में अब तक बीमित कृषकों के 460 शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए। जिनका बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा 257 आवेदनों का मौके पर निस्तारित किया गया तथा हुई क्षति की धनराशि का आंकलन कर डीबीटी के माध्यम से कृषकों के खाते में धनराशि हस्तानान्तरित की जायेगी। इस मौके पर एसपी अरुण कुमार सिंह, सदर एसडीएम अजय यादव, उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा सहित ग्राम प्रधान, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
