डीएम-एसपी ने भदई अमावस्या मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भाद्रपद मास अमावस्या मेला के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए डीएम पुलकित गर्ग...
प्रमुख मेला क्षेत्रों एवं पार्किंग स्थलों समेत सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के दिए निर्देश
चित्रकूट। भाद्रपद मास अमावस्या मेला के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र एवं प्रमुख पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम-एसपी ने रामघाट, रामसैया, रैनबसेरा सीतापुर, बेड़ीपुलिया पार्किंग एवं शिवरामपुर पार्किंग का निरीक्षण कर मौके पर की गई सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात संचालन एवं सुरक्षा ड्यूटी की व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित की जाए। पार्किंग स्थलों के निरीक्षण के दौरान वाहनों के व्यवस्थित आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही वन वे डायवर्जन व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग स्थलों से मेला क्षेत्र तक श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए। महिला श्रद्धालुओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया गया।
भाद्रपद मास अमावस्या मेला को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन, सतत निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
