डीएम-एसपी ने किरहा तालाब के जीर्णोद्धार का किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से खोह स्थित किरहा तालाब का औचक निरीक्षण कर प्रस्तावित जीर्णोद्धार एवं गहरीकरण...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से खोह स्थित किरहा तालाब का औचक निरीक्षण कर प्रस्तावित जीर्णोद्धार एवं गहरीकरण कार्य का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा किरहा तालाब के जीर्णोद्धार एवं गहरीकरण के लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित कराया जाएगे। जिससे तालाब की जलधारण क्षमता में वृद्धि होने के साथ स्थानीय आमजन को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके। डीएम ने तालाब के चारों ओर व्यापक वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपयुक्त प्रजातियों के पौधों का रोपण कराया जाए तथा उनके संरक्षण की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई सीडी मिश्रा, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
