सावन मास की हरियाली अमावस्या में उमड़ा आस्था का हुजूम

हरियाली अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओ ने भगवान श्रीराम की तपोस्थली में आकर मां मंदाकिनी में डुबकी लगाई...

Jul 25, 2025 - 10:31
Jul 25, 2025 - 10:33
 0  5
सावन मास की हरियाली अमावस्या में उमड़ा आस्था का हुजूम

मां मंदाकिनी में डुबकी लगा मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, कामतानाथ में मत्था टेक लगाई कामदगिरि की परिक्रमा

चित्रकूट। हरियाली अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओ ने भगवान श्रीराम की तपोस्थली में आकर मां मंदाकिनी में डुबकी लगाई। रामघाट स्थित मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक के बाद काामतानाथ मंदिर में मत्था टेका। श्रीराम के जयकारों के साथ कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। किसानो ने अच्छी फसल के लिए कामना की।

गुरुवार को सावन मास की हरियाली अमावस्या पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओ ने मां मंदाकिनी में स्नान कर भगवान मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में विधित पूजा अर्चना किया। मंदिर में भारी भीड़ होने के चलते तड़के से लोग जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। कामतानाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओ ने मत्था टेका और कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। इसके अलावा विभिन तीर्थ स्थलों के दर्शन को श्रद्धालु पहुंचे। हालाकि प्रत्येक सावन के महीने में दूरदराज से लोग आकर झूला उत्सव का आनंद लेते हैं। अच्छी फसल के लिए किसानों ने भगवान से कामना की। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी एके सिंह ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0