समान वेतन सहित दो प्रमुख मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन सहित दो प्रमुख मांगों को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा...

Oct 9, 2026 - 11:10
Oct 9, 2026 - 11:10
 0  2
समान वेतन सहित दो प्रमुख मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

चित्रकूट। नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन सहित दो प्रमुख मांगों को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जिला इकाई ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपकर निराकरण कराने  की मांग की। कार्य बहिष्कार कर संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया। 

ज्ञापन में कहा कि समान कार्य समान वेतन की कार्रवाई पूर्ण होने तक संविदाकर्मियों को मिल रहे वेतन में तत्काल वृद्धि करके सम्मानजनक राशि दी जाए। संविदाकर्मी और उसके आश्रित परिवार के सदस्यों को 10 लाख का कैशलेस हेल्थ इंश्यूरेंस चिकित्सा सुविधा दी जाए, अन्य राज्यों में यह सुविधा मिल रही है। सेवाकाल में कर्मी की मौत पर आश्रित की अनुकंपा नियुक्ति करने, आउटसोर्स कार्मिकों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन, नियमित पदों की भर्तियों में एनएचएम कर्मियों का 25 प्रतिशत कोटा निधारित करने की मांग की। अध्यक्ष डा विवेक प्रताप सिंह, डा पवन सिंह, डा सुधीर सिंह, जिला मंत्री शंकरदीन, शादाब हुसैन, महेंद्र त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0