अभिभावको से संपर्क कर बच्चों के नामांकन को करें प्रेरित : डीएम
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान के सफल संचालन के लिए जिला बेसिक अधिकारी...
एक अप्रैल को शिक्षा सत्र शुरू होने पर भव्य स्वागत के दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान के सफल संचालन के लिए जिला बेसिक अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कक्षा पांच के कुल 16760 छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षा छह तथा कक्षा आठ के कुल 13544 छात्र-छात्राओं का नामांकन निकटतम माध्यमिक विद्यालय एवं 5 से 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे आगंनवाडी, बाल वाटिका के कुल 9056 बच्चों का प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक, कक्षा 10 के कुल 13551 छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षा 11 में शत प्रतिशत कराये जानें के निर्देश दिये गये है। स्कूल सत्र के पहली अप्रैल को विद्यालयों को फूल, पत्तियों, रंगोली, झण्डियों, गुब्बारों आदि से सजाया जाए और विद्यालय आने वाले बच्चों को रोली चन्दन का टीका लगा पुष्प देकर माला पहना कर स्वागत करें। मध्यान्ह भोजन में बच्चों के लिये रूचिकर व्यंजन यथा हलवा, खीर आदि बनाया जाए। स्कूल चलो अभियान के द्वारा विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि तथा नामांकित छात्र छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिये समुदाय एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। घर-घर जाकर सर्वे करने व आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हाकन, नामांकन में मलिन बस्तियों, झुग्गी झोपड़ियों, रेलवे स्टेशन इंट भट्ठों पर कार्यरत परिवारों तथा जनजाति एवं घुमन्तु समुदायों पर, ओवरब्रिज के नीचे अस्थायी आवास में रहने वाले परिवारों, परम्परागत कुटीर एवं लघु, सूक्ष्म उद्यमों अभिभावकों से सम्पर्क कर बच्चों के नामांकन के लिये प्रोत्साहित किये जाने के निर्देश डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक अधिकारी, को दिये है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
