डायट में मनाया गया संविधान दिवस
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट शिवरामपुर में संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना वाचन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम...
चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट शिवरामपुर में संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना वाचन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्रवक्ताओं और स्टाफ ने सहभागिता की। इस दौरान प्राचार्य डायट बीके शर्मा ने सभी उपस्थित प्रवक्ताओं को भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों तथा संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
