सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में सामुदायिक स्पॉन्सर मिलन समारोह का हुआ आयोजन
श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सदगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड में दो दिवसीय सामुदायिक स्पॉन्सर मिलन समारोह आयोजित किया गया...
चित्रकूट। । यह मिलन समारोह विद्याधाम सभागार में हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के समाजसेवी रहे जिन्होंने अंधत्व निवारण के क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। समारोह में पद्मश्री स्व बीके जैन के सेवा मिशन को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन, महिला समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन एवं दोनों प्रदेशों से आए हुए अन्य अतिथियों ने गुरुदेव पूजन एवं मानव सेवा के लिए समर्पित रहे कर्मयोगी स्व पद्मश्री डॉ बीके जैन के चित्र में भावभीनी श्रद्धांजलि देकर किया।
ट्रस्ट के निदेशक डॉ इलेश जैन ने दोनों प्रदेशों से आए हुए सभी समाजसेवियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस मानव सेवा अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे जो सभी के सहयोग से ही संभव है। इस अवसर पर समाजसेवियों को मंच पर सम्मानित किया गया। कहा कि कोई भी जरूरतमंद नेत्र रोगी उपचार से वंचित न रहे। इस दौरान नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
