जिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्यो का सीडीओ ने किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश के क्रम में बुधवार को सीडीओ डीपी पाल एवं सीएमओ डॉ महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय...
शिकायतों के संबंध में मरीजों से की जानकारी, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश के क्रम में बुधवार को सीडीओ डीपी पाल एवं सीएमओ डॉ महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय सोनेपुर का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें कराये जा रहे कार्यो रजिस्ट्रेशन काउंटर के निर्माण की प्रगति, अग्निशमन के लिए पानी की टंकी का निर्माण एवं जिला अस्पताल में छत की फाल सीलिंग एवं सौन्दर्गीकरण के लिये नामित अवर अभियंता ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह के साथ निर्माण कार्यो की प्रगति का अवलोकन किया गया।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : तीमारदारों के विश्राम को सीएचसी पहाड़ी में बनेगा नेता जी मुलायम सिंह यादव विश्राम हाल
तत्पश्चात् विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित जननी सुरक्षा योजना से आच्छादित लाभार्थियों से कथित पैसे के लेन-देन एवं वसूली के विषय में प्राप्त सूचना के अनुसार जननी सुरक्षा वार्ड में भर्ती कुल 24 मरीजों में विनीता देवी पत्नी वीरेन्द्र कुमार, राशि पत्नी संजय कुमार, मन्तो देवी पत्नी अर्जुन, गोमती यादव पत्नी सत्यम दुबे एवं सुमन देवी पत्नी मनोज कुमार से वार्ता की गयी। इन सभी लाभार्थियों एवं उनके परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी उचित प्रकार से देखभाल हो रही है। निःशुल्क दवा व भोजन मिल रहा है तथा डॉक्टर नियमित समय पर देखने आ रहे हैं एवं किसी भी लाभार्थी से किसी भी स्टॉफ के द्वारा कोई पैसा नही लिया गया है। उसी समय जननी सुरक्षा वार्ड में उपस्थित वार्ड आया, स्टॉफ नर्स व सम्बन्धित चिकित्सक आदि से वार्ता की गयी एवं सभी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : नपा बोर्ड की विशेष बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
प्रकरण पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने डा आरबी पाल वरिष्ठ परामर्शदाता, डा हरिशचन्द्र अग्रवाल वरिष्ठ परामर्शदाता एवं डा ऋषि कुमार परामर्शदाता की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया हैं। जिन्हे जांच कर शीघ्र ही आख्या प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
