राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का सीडीओ ने किया निरीक्षण
सीडीओ डीपी पाल ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण कर किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण...
व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण कर किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान किशोरों ने भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था संतोषजनक बताते हुए किसी समस्या से अवगत नहीं कराया। सीडीओ ने संस्था प्रभारी को निर्देश दिए कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने किशोरों के शिक्षण एवं कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने तथा प्रत्येक किशोर की मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए। योग, खेल, कम्प्यूटर, कला, संगीत एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण नियमित रूप से संचालित रखने को कहा। चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बताया गया कि चिकित्सक द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित चिकित्सा शिविर में 43 किशोरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीडीओ ने निर्देश दिए कि उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए 20 सीसीटीवी कैमरों को सदैव क्रियाशील रखने तथा खराबी होने पर तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर की साफ सफाई, जनरेटर के पास रखे अनावश्यक सामान को हटाने तथा परिसर को और सुसज्जित करने के लिए पौधे एवं गमले लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, संस्था प्रभारी रमेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
