पीएम सूर्यघर और सीएम युवा के आवेदकों को बैंक प्राथमिकता से मुहैया कराए ऋण : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं विशेष जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई...

Jul 3, 2026 - 10:47
Jul 3, 2026 - 10:47
 0  2
पीएम सूर्यघर और सीएम युवा के आवेदकों को बैंक प्राथमिकता से मुहैया कराए ऋण : डीएम

सीएम युवा योजना में अच्छा कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं विशेष जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान राष्ट्रीयकृत बैंको के ऋण जमा अनुपात एवं वार्षिक ऋण योजना की प्रगति बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने ऐसे बैंको जिनका ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम है उसमें सुधार किये जाने के निर्देश दिए। 

एमएसएमई में कुल लक्ष्य 234.85 करोड़ के सापेक्ष 423.96 करोड़ की प्राप्ति की गयी जो कुल 180.53ः रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तृतीय तिमाही में जनपद का कुल एनपीए 16.25ः था और वित्तीय वर्ष की चतुर्थ तिमाही में जनपद का कुल एनपीए 15.52ः है। जिसमें 0.73 प्रतिशत की गिरावट हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में तृतीय तिमाही में जनपद का कुल एनपीए 16.25ः था और वित्तीय वर्ष की चतुर्थ तिमाही में जनपद का कुल एनपीए 15.52ः है। जिसमें 0.73 प्रतिशत की गिरावट हुई। साथ ही जनपद के एनपीए और कम करने के लिए 100 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। वित्तीय वर्ष 2025-26 में वार्षिक ऋण योजना में जनपद स्थित बैंकों को कुल 1575.00 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष कुल 1562.68 करोड़ का वितरण किया गया है जो कि लक्ष्य का 99.22 प्रतिशत प्राप्ति की गयी। साथ ही बैठक में सीएम युवा योजना, एमएसएमई, ओडीओपी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम सूर्य घर योजना एवं अन्य सरकारी ऋण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक स्तर पर सभी लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीएम युवा योजना में अच्छा कार्य करने वाले इण्डियन बैंक, केनरा बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधकों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, एलडीएम प्रभात कुमार मेहता, भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक सुधीर पांडेय, उपायुक्त उद्योग चन्द्र प्रकाश पटेल, जिला विकास प्रबंधक रतन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समस्त बैंको के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0