बजट संगोष्ठी में भाजपा नेताओं ने रखे विचार

सीआईसी के सभागार में 236 चित्रकूट विधानसभा स्तरीय बजट संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय...

Feb 16, 2026 - 10:15
Feb 16, 2026 - 10:16
 0  4
बजट संगोष्ठी में भाजपा नेताओं ने रखे विचार

देश के विकास में सक्रिय जन भागीदारी वाला बजट: चंद्रिका प्रसाद

चित्रकूट। सीआईसी के सभागार में 236 चित्रकूट विधानसभा स्तरीय बजट संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जनता ने देखा है कि गरीबों के कल्याण के लिए जिस समर्पण भाव से जनसेवा ही प्रथम सेवा मंत्र को कृतार्थ करते हुए हमने जो कार्य किया है उसके कारण 12 साल में 30 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकले हैं। देश की आजादी के बीते कालखंड में इतने कम समय में इतने लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का सफल प्रयास ही विगत लोकसभा चुनाव में आशीर्वाद का कारण बना। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार उन सिद्धांतों को समर्पित है जिसमें भारत के संविधान के स्क्रिप्ट के अनुसार सर्वप्रथम जन विश्वास को कायम रखते हुए देश की सेवा करने का प्रयास किया है। भारतीय जनतंत्र की गवर्नेंस राजनीति में तब्दील हो गई है। सकारात्मक राजनीति भारत की सांकेतिक संस्कृति की भावना को अक्षुण्ण रख सकती है। इस अवसर पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि स्वर्णिम भारत के निर्माण में समाज के सभी वर्गों को सक्रिय सहयोग करना होगा। साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, चंद्रप्रकाश खरे, लवकुश चतुर्वेदी, बद्री विशाल त्रिपाठी, कोऑपरेटिव अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, डॉ रणवीर सिंह चौहान ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सक्रिय सहयोग के साथ विकास पद पर आगे बढ़ेंगें। बजट के माध्यम से स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए सभी सहभागी बने। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया। आभार नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता ने माना तथा शंकर दयाल निषाद डॉक्टर फूलचंद राजपूत राम प्रताप सिंह ओमप्रकाश मिश्रा प्रमोद पटेल विद्यार्थी आनंद जायसवाल अंकित शुक्ला एडवोकेट सोनू खंगार अंकित द्विवेदी आदर्श मिश्रा अंश पंडित सुखेंद्र सिंह आईटीसेलजिला प्रमुख राधे परिहार विजय बहादुर सिंह रामसागर चतुर्वेदी रामबाबू गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0