आज होगा भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी का नामांकन

भाजपा कार्यालय में इलाहाबाद झाँसी निर्वाचन खण्ड की स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई...

Oct 6, 2026 - 10:57
Oct 6, 2026 - 10:57
 0  3
आज होगा भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी का नामांकन

एमएलसी चुनाव के लिए पदाधिकारियों को सौपी गई जिम्मेदारी

चित्रकूट। भाजपा कार्यालय में इलाहाबाद झाँसी निर्वाचन खण्ड की स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटर्य में बताया कि स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें 236 विधानसभा प्रभारी पूर्व सांसद आरके पटेल, 237 मानिकपुर विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक आनंद शुक्ला को बनाया गया। इसी क्रम में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कलस्टर प्रभारी बनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, लवकुश चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश खरे को नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने को कहा। उन्होंने मतदाता सूची की जांच करने और भाजपा की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं। 

एमएलसी प्रत्याशी अशोक राठौड़ का छह अक्टूबर को नामांकन होना है। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री आनंद सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशीष कोल, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, स्नातक चुनाव संयोजक राघवेंद्र सिंह, सहसंयोजक सुशील द्विवेदी, विधानसभा संयोजक विवेक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अंजू वर्मा, विपुल प्रताप सिंह अश्विनी अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष आलोक पांडेय, सुशील वर्मा, मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, ओम प्रकाश मिश्रा, हीरो मिश्रा, बद्री विशाल त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0