कलेक्ट्रेट सभागार में नौ संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए डीएम पुलकित गर्ग के प्रयासों एवं मार्गदर्शन...

Nov 4, 2026 - 11:04
Nov 4, 2026 - 11:04
 0  1
कलेक्ट्रेट सभागार में नौ संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित

चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए डीएम पुलकित गर्ग के प्रयासों एवं मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला चिकित्सालय में रिक्त पदों के सापेक्ष चयनित नौ संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन चिकित्सकों की तैनाती से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी दूर होगी तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा डीएम ने नवनियुक्त चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा है। सभी चिकित्सक पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सकों की तैनाती स्थल पर समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता बनी रहे। कार्यक्रम में सीएमओ, अपर सीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0