संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहे अम्बेडकर : महेंद्र कोटार्य

भाजपा कार्यालय में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपाईयों ने श्रद्धांजलि दी...

Apr 15, 2026 - 09:45
Apr 15, 2026 - 09:45
 0  3
संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहे अम्बेडकर : महेंद्र कोटार्य

चित्रकूट। भाजपा कार्यालय में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपाईयों ने श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सभी बूथों पर समरसता दिवस मनाया गया। जिला महामंत्री विपुल प्रताप ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव और पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनका योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने समाज में शिक्षा, अधिकार और समानता की नई चेतना जगाई। जिला प्रभारी ने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दी है। जिसके तहत हर विधानसभा में अंबेडकर की प्रतिमाओं और पार्कों का सुंदरीकरण और बाउंड्रीवॉल किया जाएगा। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने उच्च शिक्षा विदेश से प्राप्त की और समाज में शिक्षा के महत्व को स्थापित किया। उन्होंने छुआछूत और भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन यह संदेश देता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि आज बाबा साहेब के नाम पर कई लोगों की राजनीतिक दुकानें चल रही हैं। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो जाति आधारित राजनीति करते हैं वे देश के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। बाबा साहेब का नाम लेकर कुछ लोग हाथ में संविधान लेकर समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम कर संचालन जिला महामंत्री अंजू वर्मा ने किया। इस मौके पर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अश्वनी अवस्थी, दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, राजेश्वरी द्विवेदी, दिव्या त्रिपाठी, राजेश रैकवार, मनोज तिवारी, जवाहर सोनी, बृजेंद्र शुक्ला, हबीब खान, सुशील द्विवेदी, राजेंद्र अग्रहरि, श्रवण पटेल, शुभम केशरवानी, सोनू आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0