एएसपी ने आंकिक शाखा का किया निरीक्षण
अपर एसपी पीयूषकान्त राय ने पुलिस कार्यालय स्थित आंकिक शाखा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान आंकिक शाखा में रखे...
चित्रकूट। अपर एसपी पीयूषकान्त राय ने पुलिस कार्यालय स्थित आंकिक शाखा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान आंकिक शाखा में रखे गए विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन एवं मिलान किया गया तथा उनके रखरखाव, अद्यावधिक स्थिति एवं अभिलेखीकरण की जांच की गई। शाखा में पुलिसकर्मियों से संबंधित वेतन, भत्ते, सेवा संबंधी अभिलेख, वेतन पंजिका, जीपीएफ एनपीएस से संबंधित अभिलेख एवं अन्य वित्तीय आंकिक अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया।
एएसपी ने संबंधित कर्मचारियों को सभी अभिलेखों को क्रमबद्ध, अद्यतन एवं सुरक्षित रखने, कार्यालयीय कार्यों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन करने तथा अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आंकिक शाखा के कर्मचारियों को शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित नियमों प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्यों का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपादन करने के लिए निर्देशित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
