भाद्रपद अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में भदई अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी में डुबकी लगाकर मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक किया...
कामदनाथ मंदिर में मत्था टेक लगाई कामदगिरि की परिक्रमा
रामघाट में मां मंदाकिनी में स्नान कर मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में भदई अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी में डुबकी लगाकर मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक किया। इसके बाद राम कीी धुन में कामदनाथ की परिक्रमा लगाई। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस व प्रशासन मुसतैद रहा।
भाद्रपद अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं के एक दिन पूर्व से मन्नत पूरी करने के लिए धर्मनगरी आने का तांता शुरू हुआ। शुक्रवार को तड़के से मां मंदाकिनी में स्नान को आस्थावानों का हुजूम उमड़ पड़ा। मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद कामदनाथ मंदिर में मत्था टेका और कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। इस दौरान भजन-कीर्तन, जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। रेलवे स्टेशन से लेकर रामघाट तक समाजसेवियों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को जलपान कराया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी पीयूषकांत राय लगातार मेला क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। ड्यूटी में तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
