तीन कुंतल लहन, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के...

Jul 22, 2026 - 10:04
Jul 22, 2026 - 10:05
 0  3
तीन कुंतल लहन, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

चित्रकूट। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कपसेठी में मंदाकिनी नदी के किनारे संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग तीन कुंतल लहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 20 लीटर शराब जब्त कर संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0