24 घंटे एम्बुलेंस सेवा सक्रिय, कर्मचारियों ने मनाया दशहरा उत्सव
जनपद में वर्तमान में संचालित 108 आपातकालीन सेवा की कुल 14 एम्बुलेंस और 102 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा की कुल 15 एम्बुलेंस...
चित्रकूट। जनपद में वर्तमान में संचालित 108 आपातकालीन सेवा की कुल 14 एम्बुलेंस और 102 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा की कुल 15 एम्बुलेंस संचालित हो रही हैं जो दिन-रात जरूरतमंदों तक आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा पहुंचा रही हैं।
डीएम पुलकित गर्ग’, सीएमओ डॉ. महेन्द्र कुमार त्रिपाठी’ तथा डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी 108, 102 ’डॉ. अरुण पटेल’ के निर्देशन में जिले की समस्त एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह सक्रिय है और मरीजों को कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय परिसर में एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम मैनेजर सोनेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरण किया। प्रोग्राम मैनेजर ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा हमें सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। टीम त्योहार के दिन भी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
