जिला अस्पताल के इन्ट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में होंगें 117 जांच
जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि उप्र सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत वार्षिक कार्य योजना में 15वें वित आयोग...
जल्द क्रियाशील होंगे ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट
चित्रकूट। जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि उप्र सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत वार्षिक कार्य योजना में 15वें वित आयोग एवं पीएम अभीम योजना से जनपद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में आईपीएचएल (इन्ट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब) को कियाशील किया गया है। जहाँ पर नियमित रुप से 117 लैब टेस्ट किये जा रहे है। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर, मऊ, रामनगर, पहाडी व शिवरामपुर में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) संचालित है। जहां पर नियमित रूप से 73 लैब टेस्ट किये जा रहे है। जॉच सुविधा गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने को लैब कियाशील किये जाने के लिये अलग से धनराशि आवंटित करते हुये नये भवन अथवा पुराने भवन को सुदृढ करते हुये नई व्यवस्था किये जाने के निर्देश के क्रम में संयुक्त जिला चिकित्सालय में लैब सुदृढीकरण का कार्य अन्तिम पड़ाव पर है तथा ब्लॉक स्तरीय लैब में शिवरामपुर का भवन हस्तगत है एवं रामनगर व पहाडी का भवन हस्तगत होने की प्रक्रिया में है। जिला पंचायत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ में लैब बनाया जाना है। जिसके लिये 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।
सभी इकाईयों में लैब टेस्ट का कार्य निःशुल्क रुप से किया जा रहा है। सभी मरीजों, लाभार्थियों को ऑनलाइन पंजीकृत करते हुये ऑनलाइन रिपोर्ट भी उपलब्ध करायी जा रही है। जिसमें सभी मरीजों के मोबाइल पर की गयी जॉच की रिपोर्ट प्रेषित की जाती है। डीएम ने जनमानस से अपील की है कि जनपद में उपलब्ध जॉच सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये स्वयं जागरुक होकर आशा अथवा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अपनी आभा आईडी बनवा ले। ताकि आप घर बैठें पंजीयन कराते हुये समय से अस्पताल पहुंच कर सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके। समय की बचत हो सके एवं आभा आईडी में बीमारी से सम्बन्धित सभी सूचनाये सुरक्षित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
