कल्याण भारती इंटर कॉलेज में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष...
भविष्य में सबसे ज्यादा अपराध मोबाइल और कंप्यूटर से होंगे: पीयूष कांत राय
चित्रकूट। कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में सबसे ज्यादा अपराध मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से होंगे, इसलिए सभी बच्चों को अभी से जागरूक रहने की जरूरत है। मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करें, अनजान व्यक्तियों से बातचीत और संपर्क न करें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 112, 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 108 और 102 के बारे में जानकारी दी और कहा कि हर व्यक्ति को इन नंबरों की जानकारी होनी चाहिए। किसी भी घटना-दुर्घटना होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देकर पुलिस सहायता ली जा सकती है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि मोबाइल का प्रयोग केवल पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए करें, इसका दुरुपयोग न करें। बेहतर होगा कि मोबाइल का कम से कम प्रयोग कर ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों का अध्ययन कर अपने ज्ञान को बढ़ाएं। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। छात्रा शिवानी देवी, दिव्या पाल, सुचेता नामदेव, प्रेम शिखा, प्रिया देवी, अंबिका देवी को संतोषजनक उत्तर देने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक जागेश्वर राजपूत , सभासद शंकर प्रसाद यादव,प्रधानाचार्य कल्पना राजपूत, शिक्षक कमलेश कुमार सूबेदिता जायसवाल धीरेंद्र कुमार सुहानी पांडे कल्पना मिश्रा रमेश कुमार श्रवण कुमार रितु देवी लक्ष्मी देवी विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
