राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : कंकलेश सिंह
शिविर के मुख्य वक्ता शांतिकुंज, हरिद्वार के कंकलेश सिंह ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है...
गायत्री शक्तिपीठ में एक दिवसीय युवा चेतना शिविर आयोजित, युवाओं को मानसिक व नैतिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर
बांदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शास्त्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में एक दिवसीय युवा चेतना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से जोड़ना रहा।
शिविर के मुख्य वक्ता शांतिकुंज, हरिद्वार के कंकलेश सिंह ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और सेवा भावना का विकास कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
भागवत आचार्य डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने युवाओं में रचनात्मकता की कमी और एकाग्रता के अभाव जैसी समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।
मुख्य अतिथि डॉ. राजीव रतन द्विवेदी ने कहा कि बच्चों और युवाओं को माता-पिता के समय, स्नेह और सही सलाह की आवश्यकता होती है। परिवार का सकारात्मक वातावरण उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जिला समन्वयक प्रमोद पटेल और संपर्क प्रमुख रामशरण शास्त्री ने युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताया। उन्होंने संयुक्त परिवारों में बढ़ते अलगाव के कारण युवाओं और परिवारों में बढ़ रहे अकेलेपन का उल्लेख करते हुए आध्यात्मिकता को सकारात्मक जीवन की दिशा बताया।
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी ने गुरुदेव के समाज जागरण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में करोड़ों लोग विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।
प्रखर उद्घोषक इंद्रवीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और युवाओं को सेवा, साधना एवं संस्कार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संगीत टोली में पंडित बृजेश त्रिपाठी, प्रखर आदि ने सहयोग किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी गुलाब कुशवाहा, सबल सिंह, मनीष गुप्ता, सोनू सिंह, बृजेश सिंह, नारायण सिंह, डॉ. एसपी गुप्ता, राकेश गुप्ता, दद्दू, श्रीमती विनोद जैन, श्रीमती राम जानकी, रवि दोसर, नवीन निगम, रामू खरे, श्रीमती सुधा, अनीता सिंह, प्रीति गुप्ता, श्रीमती ममता नामदेव, संजय श्रीवास्तव, अमन यादव, श्रीमती सविता खरे, श्रीमती गीता द्विवेदी, श्रीमती विद्या, अशोक यादव, नीरज निगम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद शक्तिपीठ परिव्राजक उदययन के संयोजन में भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
