आध्यात्मिक साधना का अवसर है भगवान गणेश की आराधना

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तिंदवारी के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव...

Sep 21, 2026 - 17:39
Sep 21, 2026 - 17:42
 0  3
आध्यात्मिक साधना का अवसर है भगवान गणेश की आराधना

बांदा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तिंदवारी के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। शाम के समय गणपति बप्पा की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आध्यात्मिक वातावरण में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान कुशल राज मिस्त्रियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने भगवान गणेश की महिमा का वर्णन करते हुए बच्चों के मनमोहक कार्यक्रमों की सराहना की और प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

बीके साधना ने कहा कि ऐसे उत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक साधना और आत्मिक शांति का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में हुए भव्य रंगारंग प्रस्तुतियों में खुशी, शिवाय, पीहू, रत्नम और शिवांगी ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

डॉ. पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस अवसर पर बीके बिहारी, बीके सुनीता, बीके राम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0