बांदा: पत्रकार रामलाल जयन पर हमला करने वाले दो हमलावर गिरफ्तार

बिसंडा थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान और एक पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त..

Jan 20, 2025 - 04:23
Jan 20, 2025 - 04:26
 0  13
बांदा: पत्रकार रामलाल जयन पर हमला करने वाले दो हमलावर गिरफ्तार
बांदा, बिसंडा थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान और एक पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2025 को बिसंडा क्षेत्र के ग्राम प्रधान और पत्रकार तेंदुरा रामलाल जयन पर गांव के ही दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायर किया। इस हमले में ग्राम प्रधान और पत्रकार घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बांदा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया।
तेज कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 19 जनवरी को ग्राम चौसड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0