विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बांदा पुलिस ने दी श्रद्धांजलि
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को बांदा पुलिस द्वारा विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने...
बांदा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को बांदा पुलिस द्वारा विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों तथा विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में तथा पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक की उपस्थिति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर विभाजन की त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान विभाजन के समय लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, संघर्ष और विस्थापन की त्रासदी को स्मरण किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बांदा पुलिस ने देश की एकता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी से मिले सबक को याद रखते हुए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
