धनतेरस पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों में बांटे बर्तन और बच्चों को वितरित किए केक
दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन...
झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के चेहरों पर खिली मुस्कान, संस्था की पहल की लोगों ने की सराहना
बाँदा। दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बाँदा की टीम ने सराहनीय पहल की। संस्था की ओर से अतर्रा रोड किनारे स्थित झुग्गियों में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को भगोने, थालियों सहित अन्य बर्तनों का वितरण किया गया। वहीं, बच्चों को केक एवं अन्य उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
धनतेरस के अवसर पर बर्तन एवं उपहार पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। झुग्गियों में रहने वाले परिवारों ने भावुक होकर बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वे इस बार धनतेरस पर बर्तन नहीं खरीद पा रहे थे, लेकिन संस्था की इस पहल ने उनके त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। परिवारों ने संस्था की पूरी टीम को आशीर्वाद देते हुए आभार जताया। वहीं, केक एवं उपहार पाकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
गौरतलब है कि हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन कोरोना काल के लॉकडाउन से ही लगातार सामाजिक एवं मानवीय सेवा के कार्यों में जुटी हुई है। संस्था की ओर से जरूरतमंद बच्चियों की शादी में आर्थिक सहयोग, अस्पतालों में मरीजों की मदद, गरीबों को दवा, इलाज एवं ऑपरेशन के लिए सहायता, त्योहारों पर कपड़े, मिठाई एवं आवश्यक सामग्री का वितरण तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने जैसे कार्य किए जाते रहे हैं। इसके अलावा सर्दियों में गरीब एवं असहाय परिवारों को कंबल और गर्म कपड़े भी वितरित किए जाते हैं। संस्था ने भविष्य में भी इन सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी, अध्यक्ष नदीम उल्ला खान, वरिष्ठ सहयोगी एवं मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, महामंत्री शाहबाज खान हनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान एवं जावेद खान, सचिव उमर अली, संगठन मंत्री शेख रिजवान, सलाहकार आरिफ खान, उपसचिव आसिफ मसूदी, शाखा प्रमुख खाईपार अली, शाखा प्रमुख अजहर, मेराजुद्दीन, उपसचिव गफ्फार खान, उपाध्यक्ष कलीम उल्लाह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अनस उल्ला खान, कानूनी सलाहकार समीर उल हक कुरैशी, शाखा प्रमुख सनी, शाखा प्रमुख मोहम्मद नफीस, कार्यालय प्रभारी इमरान, शादाब हुसैन, शाखा प्रमुख हसीब मुंबई, सदस्य उरूज, ब्रज बिहारी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
