बुलेरो की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

सड़क किनारे ई रिक्शा खड़ा कर शीशा साफ कर रहे ई रिक्शा चालक को बुलेरो ने टक्कर मार दिया...

Feb 7, 2026 - 10:28
Feb 7, 2026 - 10:28
 0  8
बुलेरो की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

बांदा। सड़क किनारे ई रिक्शा खड़ा कर शीशा साफ कर रहे ई रिक्शा चालक को बुलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी 45वर्षीय ईश्वरी प्रसाद पुत्र मातादीन ई रिक्शा में बालू ढोने का काम करता था। वह गुरूवार की रात ई रिक्शा लेकर गांव जा रहा था। तभी अलिहा गांव के पास ई रिक्शा खड़ा करके शीशा पोछ रहा था। तभी सामने से आ रही बुलेरो ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह काफी देर तक सड़क में पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने उसे उठाकर रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह ईिरक्शा चलाता था। वह दो भाईयो में बड़ा था। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा के अलावा दो बेटी छोड़ गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0