गायत्री शक्तिपीठ में कन्याओं का पूजन कर नवरात्र साधना की पूर्णाहुति
शास्त्री नगर गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र साधना के अंतर्गत कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को देवी शक्ति का स्वरूप मानकर...
बांदा। शास्त्री नगर गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र साधना के अंतर्गत कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को देवी शक्ति का स्वरूप मानकर उनका विधि-विधान से पूजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र साधना के अंतर्गत कन्याओं का पूजन किया गया। पूजन के दौरान कन्याओं के चरण धोकर चंदन का तिलक लगाया गया। इसके बाद सद्साहित्य, फल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही गायत्री यज्ञ में आहुतियां देकर सामूहिक नवरात्र साधना की पूर्णाहुति की गई। पंडित बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए अभिशाप है। बेटियां संपन्नता की प्रतीक होती है। प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य है कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित, संस्कारवान, स्वावलंबी, मृदुभाषी और सेवाभावी बनाएं। भारतीय संस्कृति में कन्या को देवी शक्ति का स्वरूप मानकर पूजने की परंपरा रही है। कन्या में ही दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी और गायत्री का स्वरूप देखा जाता है।इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के शिव बोधन सिंह स्वराज तिवारी श्रीमती राम जानकी शुक्ला श्रीमती सुधा रामू खरे नवीन निगम सहित शक्तिपीठ के पुरोहित ने कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद गायत्री यज्ञ में आहुतियां देकर सामूहिक नवरात्र साधना की पूर्णाहुति की गई भंडारा चला। सैकड़ो की संख्या में साधक उपस्थित रहे l
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
