170 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई, 5 वाहन सीज
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के निर्देशन में बुधवार को शहर के महाराणा प्रताप चौराहे पर परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने...
महाराणा प्रताप चौराहे पर परिवहन एवं यातायात विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान
बांदा। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के निर्देशन में बुधवार को शहर के महाराणा प्रताप चौराहे पर परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने सघन वाहन चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 170 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि पांच वाहनों को सीज किया गया।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने तथा काली फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार करीब 120 दोपहिया वाहनों का बिना हेलमेट एवं ट्रिपल राइडिंग के चलते चालान किया गया। वहीं, 50 से अधिक चारपहिया वाहनों का सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने और काली फिल्म लगाने के कारण चालान किया गया।
अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, आरटीओ सौरभ सिंह, आरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह, एआरटीओ श्यामलाल, पीटीओ वीरेंद्र राजभर, पीटीओ चंदन पांडेय तथा यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ किया।
इस दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया। हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
