बाँदा : ऑपरेशन ईगल के तहत 65 किलोग्राम अवैध गांजे की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने "ऑपरेशन ईगल" के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और जनपद...

Aug 29, 2024 - 07:06
Aug 29, 2024 - 07:07
 0  3
बाँदा : ऑपरेशन ईगल के तहत 65 किलोग्राम अवैध गांजे की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदा। जनपद पुलिस ने "ऑपरेशन ईगल" के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत थाना कालिंजर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आराेपित अपने घर के भीतर अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 65 किलोग्राम अवैध हरा गांजा और 350 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नौगवां में राजकुमार यादव नाम का एक व्यक्ति अपने घर के पीछे अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है और उसे सुखा कर बेचता है। इस सूचना के आधार पर थाना कालिंजर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए राजकुमार यादव के घर पर छापा मारा और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके घर के पीछे बने बाड़े से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। उसके खिलाफ थाना कालिंजर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कालिंजर राम दिनेश तिवारी, चौकी प्रभारी हनुमंत धाम सुभाष चन्द्र, हे.कां. वजीर अहमद, कां. शिवम प्रताप सिंह, कां. कमलेश यादव, कां. अवधेश यादव, कां. सौरभ शुक्ला, कां. कृष्ण कुमार और म.कां. सुनीता शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्यवाही के लिए टीम की सराहना की है और जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और भी सख्त करते हुए इसमें लिप्त लाेगाें काे पकड़ने की बात कही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0