आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 10 दिवसीय कथक कार्यशाला का शुभारंभ
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। साथ ही संस्थान...
श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट ने धूमधाम से मनाया 19वां स्थापना दिवस, छात्राओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
बांदा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। साथ ही संस्थान का 19वां स्थापना दिवस भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यशाला में लगभग 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिन्हें कथक नृत्य की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कथक नृत्य विशेषज्ञ सुश्री आकांक्षा पांडेय ने छात्राओं को कथक की विभिन्न विधाओं एवं तकनीकों से परिचित कराया। यह कार्यशाला 10 दिनों तक प्रतिदिन दो घंटे संचालित होगी। समापन समारोह में प्रशिक्षित छात्राओं द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
संस्थान के 18 वर्ष पूर्ण कर 19वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना गीत "तेरी है जमीं, तेरा आसमां" की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं "ये हौसला कैसे झुके" गीत पर गार्गी, वैष्णवी और सौरवी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। नन्हीं बालिकाओं द्वारा "तारे तोड़ लाऊं रोशनी के लिए" गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित 'ललित' रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पंडित अवधेश द्विवेदी, ज्योत्सना पुरवार, श्रद्धा निगम, जया पुरवार, श्याम जी निगम, आदित्य कौशल, दीनदयाल सोनी, रजत सेठ, डॉ. अर्चना भारती, डॉ. मीनाक्षी, रीता गुप्ता, नीलिमा पुरवार, नंदिनी, नम्रता गोयल एवं सुप्रिया ओमर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक पंकज रावत ने किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्राओं को शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की।
संस्थान की निदेशक रानी दमेले अंजू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहे हैं और कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हर विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर कैलाश जी, अशरफ जी, किरण गुप्ता, दीपु जी, सत्यम जी तथा संगीताचार्य सत्यनारायण गुप्ता सहित संस्थान के सभी प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
