यूपी के दो पूर्व मंत्रियों को फिर से एमएलसी बनायेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नामों...

Mar 9, 2024 - 06:24
Mar 9, 2024 - 06:29
 0  1
यूपी के दो पूर्व मंत्रियों को फिर से एमएलसी बनायेगी भाजपा

भाजपा से एमएलसी के लिए डाॅ. महेन्द्र सिंह समेत सात उम्मीदवार घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नामों पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार के दो पूर्व मंत्रियों डाॅ. महेन्द्र सिंह और अशोक कटारिया काे दोबारा विधान परिषद भेजेगी।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव : मायावती

भाजपा केन्द्रीय कार्यालय से जारी सूची के अनुसार विजय बहादुर पाठक,डाॅ.महेन्द्र सिंह व अशोक कटारिया को दोबारा मौका दिया है। वहीं मोहित बेनीवाल,धर्मेन्द्र सिंह,रामतीर्थ सिंघल और संतोष सिंह को पहली बार एमएलसी उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से भाजपा की ओर से एमएलसी के कुल सात उम्मीदवारों में चार उम्मीदवार नये हैं जबकि तीन को दोबारा मौका दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : भोपाल : मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल पर लगी आग, 5 कर्मचारी फंसे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0