भाजपा काे यूपी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए अनुसूचित चेहरे की तलाश

उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन का चुनाव अंतिम चरण में है। प्रदेश की 72 इकाइयों के अध्यक्षोंं की घोषणा भी...

Mar 25, 2025 - 16:08
Mar 25, 2025 - 16:10
 0  86
भाजपा काे यूपी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए अनुसूचित चेहरे की तलाश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन का चुनाव अंतिम चरण में है। प्रदेश की 72 इकाइयों के अध्यक्षोंं की घोषणा भी हो चुकी है। वहीं अधिकांश मण्डलों का भी गठन हो चुका है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के चयन में भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिर भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान इसी सप्ताह होने के पूरे आसार हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी है। संभावना जताई जा रही है कि 27 मार्च को पीयूष गोयल लखनऊ आ सकते हैं इसके बाद ही भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ शीर्ष नेतृत्व की प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नामों पर चर्चा भी हो चुकी है। भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में दलित चेहरे की तलाश कर रही है। विद्या सागर सोनकर, राम शंकर कठेरिया, रमापति शास्त्री, मुंशीलाल गौतम और प्रियंका रावत समेत कई नामों पर चर्चा चल रही है। वहीं ब्राह्मण चेहरे के रूप में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, विजय बहादुर पाठक और अमरपाल शर्मा समेत कई नाम भी चर्चा में हैं। वैसे नाम तो कई चर्चा में हैं लेकिन जानकारों की मानें तो उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित समाज से ही होगा।

केशव जैसे तेवर वाला प्रदेश अध्यक्ष चाहती है भाजपाभारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य और लक्ष्मीकांत बाजपेई जैसे प्रखर और आक्रामक तेवर रखने के साथ ही संगठननिष्ठ नेता के हाथ में प्रदेश की कमान देना चाहती है। जो भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही 2027 में भी पार्टी को जीत दिला सके। क्योंकि आज भी पार्टी कार्यकर्ता केशव प्रसाद मौर्य और लक्ष्मीकांत बाजपेई के कार्यकाल को याद करते हैं। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां पर 80 लोकसभा सीटें हैं। इसलिए भाजपा यहां पर फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

वरिष्ठ पत्रकार जे.पी.शुक्ला का कहना है कि भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में दलित या ब्राह्मण वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनायेगी। इससे पार्टी का ही हित होगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनायी जाती है। भाजपा में प्रदेश का नेतृत्व करने लायक हर वर्ग में नेता हैं। रायशुमारी के आधार पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0