लगातार चौथी बार शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने अखिलेश पांडेय

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर कृषक इंटर कालेज भौंरी में मंडलीय ....

लगातार चौथी बार शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने अखिलेश पांडेय

चित्रकूट।

चुनाव में निर्विरोध चुने गए 65 पदाधिकारी, संगठन के उद्देश्यों को दोहराया

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर कृषक इंटर कालेज भौंरी में मंडलीय मंत्री आशुतोष त्रिपाठी, निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। 65 पदो के लिए एक-एक उम्मीदवार होने के चलते सभी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। अखिलेश पांडेय पुनः जिलाध्यक्ष चुने गए।

यह भी पढ़ें-विरोध के बावजूद कालू कुआं चौराहे में गरज रहा है बुलडोजर, पक्षपात का आरोप

मंडलीय मंत्री ने कहा कि इस समय पुरानी पेंशन संगठन का प्रमुख मुद्दा है। इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष डा. दिनेशचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में तीन बार आंदोलन हो चुके हैं। लखनऊ में लाखों शिक्षकों का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तो मजबूरन वोट की चोट करना पड़ेगा।

इसके लिए सभी शिक्षकों को जाति, धर्म, रिश्तेदारी से ऊपर उठकर अपने हित में फैसला करना होगा। निर्वाचन पर्यवेक्षक ने कहा कि जिले के संगठन का संघर्ष और त्याग प्रदेश के लिए उदाहरण है। जिससे अन्य जनपद के पदाधिकारी भी प्रेरणा लेते हैं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि 2011 में भ्रष्टाचार, शोषण और उत्पीडन को समाप्त करने के लक्ष्य को लेकर टीम संगठन के नेतृत्व में आई थी।

इसके बाद शिक्षकों के सहयोग और समर्थन के चलते संगठन उद्देश्य की ओर अग्रसर है। कुछ दलालों की साजिश से 2021 से शिक्षकों का उत्पीडन, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। जिसकी जिम्मेदारी अधिकारी, कर्मचारियों की है, क्योंकि उनमें आत्मबल की इतनी कमी है कि डर कर तुरंत समझौता कर लेते हैं। वर्तमान में संगठन का उद्देश्य शिक्षक के भय को समाप्त कर आत्मबल प्रदान करना है। शिक्षकों के सहयोग से विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, शोषण को समाप्त करना है।

इसके पूर्व हुए निर्विरोध निर्वाचन में संरक्षक पद पर लवलेश सिंह, शिवअवतार सिंह, मुख्य सचेतक पद पर अशोक त्रिपाठी, बालेन्द श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार गर्ग, जिला मंत्री आराधना सिंह, संयुक्त मंत्री हरिशंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष शकुंतला वर्मा, कमलेश मिश्रा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, विजय शुक्ला, संगठन मंत्री रामकुमारी, गंगा प्रसाद शुक्ला, अतुल द्विवेदी, कमलेश कुशवाहा, राधेचरण शुक्ला, प्रचार मंत्री आशीष श्रीवास्तव, प्रमोद द्विवेदी, शैयद अली, राजकुमार शर्मा, आडीटरध्लेखाकार पद पर शुशील कुमार पाण्डेय, एकाउंटेंटध्आय व्यय निरीक्षक पद पर शशिभूषण सिंह, उप मंत्री पद पर अर्चना रिछारिया, अखिलेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, पारसनाथ, प्रवक्ता पद पर प्रियंका शुक्ला, अरुण श्रीवास्तव, संकल्प पाण्डेय, सतीश सिंह, दौलतराम, मीडिया प्रभारी पद पर तबस्सुम, वेद प्रकाश, साकेत शुक्ला, शिवपूजन पाण्डेय, कुलदीप द्विवेदी को बनाया गया। इसी तरह महिला मोर्चा में जिलाध्यक्ष शहनाज बानो, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पूजा नामदेव, जिला मंत्री खुशबू जायसवाल तथा संघर्ष समिति में जिलाध्यक्ष अजीत पाण्डेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर भार्गव, जिला मंत्री दिनेश सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मऊ कुलदीप द्विवेदी, ब्लाक मंत्री मऊ आलोक श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष मानिकपुर अमित सोनी, ब्लाक मंत्री मानिकपुर सत्य प्रकाश त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष पहाडी अवधेश कुमार पाण्डेय, ब्लाक मंत्री गोविन्द सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामनगर सुरेन्द्र सिंह, ब्लाक मंत्री सचिन मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष चित्रकूट कुट्टराम तथा ब्लाक मंत्री शिवनंदन को बनाया गया। वही तहसील प्रभारी मऊ आलोक कुमार गर्ग, तहसील सह प्रभारी मऊ संतोष सिंह, तहसील प्रभारी राजापुर कार्तिकेय मिश्रा, तहसील सह प्रभारी राजापुर संदीप शुक्ला, तहसील प्रभारी मानिकपुर भगवानदीन मिश्रा सह प्रभारी अभिषेक तिवारी, तहसील प्रभारी कर्वी चन्द्रप्रकाश तिवारी तथा सह प्रभारी अजय कुमार गौतम निर्विरोध चुने गए।

यह भी पढ़ें -हमीरपुरःयुवक को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मार डाला 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0