चित्रकूट पहुंची अखंड ज्योति रथ यात्रा का हुआ स्वागत
शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से अखिल भारतीय गायत्री परिवार पूरे विश्व में शांति और एकता का संदेश दे रही ज्योति कलश रथयात्रा का चित्रकूट में भव्य स्वागत हुआ...
चित्रकूट। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से अखिल भारतीय गायत्री परिवार पूरे विश्व में शांति और एकता का संदेश दे रही ज्योति कलश रथयात्रा का चित्रकूट में भव्य स्वागत हुआ। धार्मिक नगरी में जगह-जगह ज्योति कलश यात्रा का पूजन कर गुरुदेव द्वारा जलाई गई ज्योति का दर्शन किया। यह अखंड ज्योति पूरे देश में शहर-शहर सनातन धर्म को एकता का संदेश दे रही है। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि गुरुदेव द्वारा 1926 में 24 लाख के साथ अखंड ज्योति गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार में जलाई गई थी जो आज भी प्रज्वलित है। वही अखंड ज्योति लेकर गायत्री परिवार के साधक पूरे देश में अखंड दीप के शताब्दी वर्ष को मनाये जाने का संदेश दे रहे हैं। 2026 में अखंड दीप शताब्दी वर्ष और माता जी का शताब्दी वर्ष आध्यात्मिक भक्ति भावना के साथ मनाया जाएगा। वही संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। यह कलश यात्रा धार्मिक नगरी चित्रकूट के विभिन्न गांवों शहरों में पहुंच रही है। लाखों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया और अखंड ज्योति का पूजन करके दर्शन लाभ लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
