एडीजी आलोक कुमार पहुंचे झांसी के मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर, परखी सुरक्षा

एडीजी कानपुर जोन आलोक कुमार सोमवार को झांसी पहुंचे। वहां उन्होंने महानगर के मढ़िया महाकालेश्वर....

Jul 17, 2023 - 13:16
Jul 17, 2023 - 13:17
 0  2
एडीजी आलोक कुमार पहुंचे झांसी के मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर, परखी सुरक्षा

झांसी, 

एडीजी कानपुर जोन आलोक कुमार सोमवार को झांसी पहुंचे। वहां उन्होंने महानगर के मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को देखा। अधीनस्थों से कावड़ियों की जानकारी ली। साथ ही महानगर के लोगों से शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाए जाने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें- आईपीएस राजा बाबू सिंह की संयोजकत्व में हुआ बृहद पौधा रोपण



उन्होंने कहा कि संपूर्ण जोन की व्यवस्था को परखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाकर पर्यवेक्षण कर रहा हूं। रविवार को जालौन में जो कावड़ यात्रा थी, श्रद्धालुओं के आने जाने के मार्ग हैं ,उनका पर्यवेक्षण किया गया। आज झांसी में यहां पर एसएसपी व पूरी टीम के साथ शिव मंदिर पर कावड़ को लेकर उसकी पूरी समीक्षा की गई। साथ ही आगामी माह में आने वाले मोहर्रम के लिए पूरी समीक्षा की गई है। हॉटस्पॉट सुनिश्चित किए गए हैं। साथ ही नगर प्रशासन की ओर से सफाई की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, उसका भी पूरा ध्यान रखा गया। बिजली के तार जो लटके हुए हैं। इनको चिन्हित करके बताया गया है, इस व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि झांसी ने हमेशा एक अच्छा वातावरण दिया है और संदेश दिया है। हम आशा करते हैं कि आने वाले त्योहारों में भी सद्भावना बनाए रखेंगे और त्योहारों को अच्छी तरह से संपन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट से जल लेकर आ रहे कावड़ियों का एक शराबी से हुआ विवाद, कांवड़ियों ने काटा बवाल

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0