सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा

जनपद के थाना गिरवां क्षेत्र में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही...

Jan 6, 2025 - 22:35
Jan 7, 2025 - 10:56
 0  1
सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा

बांदा, जनपद के थाना गिरवां क्षेत्र में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही आरोपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

जनवरी 2021 में, आरोपी कल्लू राजपूत ने एक 7 वर्षीय बच्ची को टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद बच्ची के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच अधिकारी अर्जुन सिंह ने प्रभावी ढंग से जांच की और मार्च 2021 में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने सभी साक्ष्यों और तथ्यों का गहनता से अध्ययन करने के बाद आरोपी कल्लू राजपूत को दोषी करार देते हुए उसे 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

इस मामले में चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। हालांकि, मुकदमे के दौरान एक आरोपी की मृत्यु हो गई और अन्य दो आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी जांच की सराहना की जा रही है। पुलिस के साथ-साथ लोक अभियोजक सुनील कुमार गुप्ता, कोर्ट मोहर्रिर महिला आरक्षी पुनीति भदौरिया और पैरोकार मुख्य आरक्षी रहीश कुमार के प्रयासों से न्याय मिल सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0