उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 11.50 लाख दिव्यांग यात्रियों को देगा स्मार्ट कार्ड

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) दिव्यांग यात्रियों को पहली बार स्मार्ट कार्ड जारी करने जा रहा ..

Oct 1, 2022 - 04:10
Oct 1, 2022 - 04:32
 0  3
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 11.50 लाख दिव्यांग यात्रियों को देगा स्मार्ट कार्ड
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) दिव्यांग यात्रियों को पहली बार स्मार्ट कार्ड जारी करने जा रहा है। पहले चरण में लखनऊ समेत प्रदेश भर के 11.50 लाख दिव्यांग यात्रियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए अभी कोई शुल्क तय नहीं किया गया है। इसकी शुरुआत लखनऊ, गाजियाबाद क्षेत्र से होगी।

यह भी पढ़ें - सीआरपीएफ जवान ने किसान की गोली मारकर हत्या की

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (आईटी) यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट कार्ड का प्रारूप बनकर तैयार हो गया है। एमडी की ओर से मंजूरी मिल गई है। कार्ड में ही स्कैनर होगा, जो इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों (ईटीएम) से स्कैन कर दिव्यांग यात्री को शून्य किराये का टिकट जारी कर देगा। इससे फर्जी प्रमाण पत्र पर सफर करने वाले दिव्यांग यात्रियों पर रोक लगेगी।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग निदेशालय से प्रदेश भर में पंजीकृत दिव्यांगों का ब्यौरा मांगा गया है। निगम प्रशासन इसी ब्यौरे के जरिए दिव्यांगों के लिए स्मार्ट कार्ड जारी करेगा। यह कार्ड प्रदेश के विभिन्न जिलों के बस अड्डे के काउंटर से दिया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड नम्बर बताना होगा। फिलहाल दीपावली तक स्मार्ट कार्ड को लांच करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें - दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दांव पेंच, महिला पहलवानों ने भी दिखाया जौहर

यह भी पढ़ें - कानपुर के अश्लील वीडियो प्रकरण में गर्ल्स हॉस्टल के संचालक और वार्डन गिरफ्तार

हि स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0