उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 'वीबी जी राम जी योजना' का शुभारंभ, 65 जिलों में एक साथ शुरू हुए 10 हजार विकास कार्य

त्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को प्रयागराज से राष्ट्रीय स्तर पर 'वीबी जी राम जी योजना' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के 65 जनपदों...

Jul 2, 2026 - 17:43
Jul 2, 2026 - 17:51
 0  25
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 'वीबी जी राम जी योजना' का शुभारंभ, 65 जिलों में एक साथ शुरू हुए 10 हजार विकास कार्य

ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति, प्रत्येक विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए जन सम्मेलन

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को प्रयागराज से राष्ट्रीय स्तर पर 'वीबी जी राम जी योजना' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के 65 जनपदों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में नई पहल की गई।

योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रमों के दौरान विकास योजनाओं की जानकारी साझा की गई तथा कुल 10 हजार विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना प्रदेश के 65 जिलों में एक साथ लागू की गई है, जिनमें बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, अयोध्या सहित अन्य जिले शामिल हैं।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं का व्यापक सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि 'महिला मेट' के रूप में कार्य कर रही महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ ग्रामीण विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को प्रशंसा पत्र भी वितरित किए गए।

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण भारत के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा तथा आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण को नई मजबूती मिलेगी।

सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

उपमुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. के.पी. श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0