ओबीसी कोटे में जाएगी यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी, कुर्मी नेता पंकज चौधरी बन सकते हैं नए अध्यक्ष : सूत्र
सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस बार पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष...
लखनऊ। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस बार पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का पद ओबीसी कोटे से देने का फैसला लगभग तय कर लिया है। हाईकमान की मंशा साफ है कि 2027 की तैयारी के लिए संगठन को नए नेतृत्व के साथ मजबूती दी जाए।
सूत्रों का दावा है कि कुर्मी बिरादरी से आने वाले, सात बार के सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना सबसे मजबूत है। कहा जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उनके नाम पर लगभग सहमति बना ली है।
यह भी पढ़े : विकास कार्यों में बांदा जिला चमका, प्रदेश में हासिल किया 11वां स्थान
पंकज चौधरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सबसे करीबी नेताओं में से एक माना जाता है। संगठन और सरकार दोनों में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। पूर्वांचल में उनकी साख और प्रभाव को देखते हुए पार्टी 2027 के चुनावी मिशन के लिए उन्हें सबसे प्रभावी चेहरा मान रही है।
निर्धारित कार्यक्रम (सूत्रों के अनुसार):
-
13 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया
-
14 दिसंबर को औपचारिक घोषणा
-
14 दिसंबर को लखनऊ में बड़ी बैठक
-
सुबह 11 बजे IGP कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित
सूत्र बताते हैं कि यह बदलाव भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें पार्टी ओबीसी वर्ग—विशेष रूप से कुर्मी वोट बैंक—को और सुदृढ़ करना चाहती है। इस बार फोकस पश्चिमी यूपी और जाट बहुल क्षेत्रों की बजाय पूर्वांचल में मजबूत राजनीतिक संदेश देने पर है।
यह भी पढ़े : बाँदा : कालिंजर किले को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाने की तैयारी, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह नियुक्ति होती है तो यह भाजपा के लिए संगठनात्मक और जातीय समीकरण दोनों स्तरों पर बड़ा कदम साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
