भीषण गर्मी में राहत : बाँदा कलेक्ट्रेट गेट पर निशुल्क शीतल पेयजल व छबील की व्यवस्था
बांदा में भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट गेट के सामने निशुल्क शीतल...
जिलाधिकारी के निर्देश पर जनहित पहल, आमजन को लू से बचाने के लिए निरंतर सेवा
बांदा। बांदा में भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट गेट के सामने निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील (शरबत) की व्यवस्था लगातार संचालित की जा रही है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को तेज धूप और लू के प्रभाव से बचाना है, ताकि राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
इस जनहितकारी कार्य में शहर के गणमान्य नागरिकों और प्रतिष्ठित व्यवसायियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहयोग दे रहे हैं और सेवा भावना का परिचय दे रहे हैं।
प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे आमजन को स्वच्छ और शीतल पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
संभावना है कि यह व्यवस्था पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान जारी रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
