पूर्व पार्षद के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या का आराेप

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर बुधवार काे पूर्व पार्षद के पुत्र की लाश मिली है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या...

Jun 11, 2025 - 13:46
Jun 11, 2025 - 13:51
 0  70
पूर्व पार्षद के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या का आराेप

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर बुधवार काे पूर्व पार्षद के पुत्र की लाश मिली है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही। वहीं परिजन बेटे की हत्या का आराेप लगा रहे हैं। आरोपों के चलते पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। मृतक रेलवे में ठेकेदारी करता था।

बल्लमपुर रेलवे लाइन पर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा निवासी पूर्व पार्षद बंदना यादव के पुत्र महेंद्र (20) का शव पड़ा हाेने की सूचना पुलिस काे मृतक के भाई राजा पुत्र बंटी यादव ने बुधवार सुबह सात बजे दी। सूचना पर थाना प्रभारी, बिजौली, चौकी प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक प्रथम दृष्टया सुबह चार बजे महेंद्र द्वारा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मृतक के भाई राजा यादव ने रेलवे ट्रैक पर महेंद्र का शव पड़ा हाेने की जानकारी पुलिस काे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने विपक्षियों पर बेटे की हत्या कर शव रेल लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपों की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0