प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का निर्विरोध चुनाव, दिनेश कुमार बने जिलाध्यक्ष
नगर के दाता कुटी, सिकन्दरपुरा क्षेत्र में बुधवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक अति महत्वपूर्ण बैठक...
राठ में हुई महत्वपूर्ण बैठक, नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
राठ (हमीरपुर)। नगर के दाता कुटी, सिकन्दरपुरा क्षेत्र में बुधवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ, जिसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश कुमार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, हमीरपुर जनपद का जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं रमेश चंद्र बहपुर को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। अजय कुमार को प्रबंधक, हरिकिशन को उप प्रबंधक, मनोज कुमार यादव को कोषाध्यक्ष तथा राम प्रकाश को ऑडिटर नियुक्त किया गया।
इसके अलावा नीरज एवं तरुण राजपूत को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अशोक कुमार पालीवाल, शिवकुमार और महेश चंद्र परिवार को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिक्षा के बढ़ते व्यावसायीकरण और बाजारीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
बैठक में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निजी विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
